हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चार धाम यात्रा का 1 जुलाई से शुभारंभ हो चुका है। इस क्रम में आज शायं पांच बजे तक उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट:
www.badrinath-kedarnath.gov.in से 557 लोगों ने चार धामों ई-पास बुक कराये है। जिसमें बदरीनाथ धाम के लिए 137, केदारनाथ धाम के लिए 338, गंगोत्री 57 व यमुनोत्री धाम 25 लोगों ने ई-पास बुक कराये हैं। सावन माह शुरू होते ही केदारनाथ व गंगोत्री के लिए ई-पास की संख्या में वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन के पश्चात ही मंदिरों में तीर्थ यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है।
यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोर्ड के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु खोला जा चुका है। तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि अति आवश्यक होने पर ही धामों में रूके। यह कोशिश रहे कि दर्शन के पश्चात तीर्थ यात्री निकटवर्ती स्टेशनों तक वापस आ जाये। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की आमद हो ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी०डी० सिंह ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड द्वारा 1 जुलाई से 13 जुलाई शाम पांच बजे तक 10194 पास जारी किये जा चुके हैं। ई-पास तीर्थ यात्रियों को उनके द्वारा सुझाई गयी तिथियों हेतु जारी किये गये है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने बताया कि चार धामों में छ: हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं, पोर्टल प्रभारी संजय चमोली के अनुसार ई-पास के लिए श्रद्धालुओं द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा यात्रियों को उचित मार्गदर्शन किया जा रहा है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours