हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने ज़िला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप व संरक्षक मण्डल से विचार विमर्श कर ज्वालापुर में पुरानी अनाज मंडी इकाई का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष प्रवीन मित्तल, महामंत्री वासु चौहान, कोषाध्यक्ष शानू अंसारी, उपाध्यक्ष दीपक सेठी, सौरभ अग्रवाल, सचिव सतीश चौहान व उपकोषाध्यक्ष ख़ुशहाल मित्तल को बनाया गया। इकाई के संरक्षक, राममोहन गुप्ता, दीपक गोयल, दीपक अग्रवाल, रामस्वरुप चौहान, दिनेश अग्रवाल, अनिल चौहान व अरविन्द चौहान को बनाया गया। व्यापारी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कोरोना के हालात के बाद व्यापारी पुरी तरह टूट गया है। ऐसे में पुलिस को हेलमेट और अन्य चलानो में नरमी बरतनी चाहिए और व्यापारी ही नहीं आम आदमी का भी हाल ख़राब है। ऐसे मे भुल वश यदि कोई छोटी ग़लती कर भी देता है तो उसको माफ़ करने का समय है। यदि बार बार वही व्यक्ति ग़लती करता है तो उसका चालान करना चाहिए। आज इंसान अपने आप में बुरी तरह खोया हुआ है घर के लालन पालन और सभी ज़रूरी ख़र्च तो बने हुए है परंतु व्यापार या काम पुरी तरह ख़त्म हो गए है ऐसे मे सभी के साथ नरमी बरती जानी चाहिए। व्यापारी को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री संजय पालिवाल ने कहा कि व्यापारियो से लेकर आम आदमी की हालत पुरी तरह ख़राब है। ऐसे में हर चोहराए पर चालान से हालत और बिगड़ रहे है। इसको इंसानियत की नज़र से देखे जाने का समय है। व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए ज़िला महामंत्री डाo विशाल गर्ग व युवा ज़िला अध्यक्ष पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि चारों और से पड़ रही मार ने जीवन को हिला कर रख दिया है। ऐसे में पुलिस को जनता का साथ देना चाइए और चलानो मे नरमी का रुख़ अपनाना चाहिए व लोगों को भी सभी ज़रूरी चीज़े साथ ले कर चलना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चोक बाज़ार व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुधिश, ज़िला उपाध्यक्ष कुलवंत चड्ढा, महानगर संगठन मंत्री दीपक नेगी, अंकित चौहान, कुँवर बाली व विक्रम सिंह आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours