हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली मख्याली खुर्द उर्फ रेडा गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की है। लक्सर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो लड़कों ने हमारी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। जो 1 तारीख की रात अपने घर पर सो रही थी परिजनों का आरोप है कि गांव के दो युवक घर में घुस आए और नाबालिग का मुंह दबोच कर उसे उठा ले गए परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बैठक पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली उसे ब्लैकमेल करने लगे, घबराई पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजन आनन-फानन में पीड़िता को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे जहां तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वही लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मख्याली खुर्द गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी जिसकी तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours