हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा से निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहा है। आज पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अदालत भाजपा केंद्र और राज्य में पूर्ण बहुमत पाकर सरकार के रूप में कार्य कर रही है। उक्त विचार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित रुड़की के मेयर निर्दलीय मेयर के रूप में चुनाव जीते गौरव गोयल को पार्टी में शामिल करने के अवसर पर व्यक्त किए।रुड़की में आठ माह पूर्व हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़े गौरव गोयल विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा ही निष्ठा पूर्ण रहकर कार्य करता रहा है और गौरव गोयल भाजपा के समर्पित एवं पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेयर की संख्या बढ़कर पांच से छः हो गई है।रुड़की में हमारे भाजपा विधायक निगम के बोर्ड में मेयर व पार्षदों की संख्या बढ़ गई है।इससे नगर रुड़की का विकास होगा तथा दोनों प्रतिनिधि मिलकर नगर की जनता का बेहतर ढंग से विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा ही देश की एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है तथा राष्ट्र का सही विकास भाजपाई करा सकती है। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए मेयर गौरव गोयल को बधाई दी तथा कहा कि अब रुड़की नगर का विकास भाजपा के नेतृत्व में बेहतर ढंग से होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री द्वारा दर्जनभर से अधिक भाजपा में शामिल पार्षदों का भी पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मेयर गौरव गोयल ने भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बीस वर्षो से अधिक समय तक भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहें तथा उन्होंने पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य किया।उन्होंने यह भी कहा कि रुड़की से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कभी भी भाजपा के विरोध में एक शब्द नहीं बोले।भाजपा में शामिल होने के पश्चात मेयर गौरव गोयल का पार्टी कार्यालय में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भी भव्य स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री धनसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री खजान दास, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल व शादाब शम्स के अलावा विधायक रुड़की के प्रदीप बत्रा, देशराज कर्नवाल, पार्षद देवकी जोशी, नीतू शर्मा, पूनम देवी, हेमा बिष्ट, मंजू भारती, गीता देवी, अजय प्रधान, अंकित चौधरी, विनीता रावत, डिंपल सैनी, नितिन त्यागी, रमेश जोशी, राकेश गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह, आदेश सैनी, प्रवीण संधू, अभिषेक चंद्रा, डॉ. नवनीत शर्मा, मनोज कुमार, सचिन चौधरी, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, चंद्र प्रकाश बांटा, देशबंधु गुप्ता, मुमताज अब्बास नकवी, इमरान देशभक्त, पंडित रमेश सेमवाल, अमन राजपूत, शुभम चौधरी, अविनाश त्यागी, अनूप शिवम अग्रवाल, आलोक सैनी, अनूप शर्मा, अनुराग कौशिक, वरुण गोयल, शिवम गोयल, गौरव मेंदीरत्ता, अनुज सिंह, हाजी गुलफाम अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours