हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भूरना गांव में घर में सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले मे पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है। बता दे कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी दीपक उर्फ दीपू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा चुकि है। इस गोलीकांड में पुलिस ने लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए है पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लगातार प्रयास किए जा रह थे। उसी क्रम मे तेजतर्रार बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को धर दबोचा। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया भूरना गांव के गोलीकांड मे फरार चल रहे मोनू पुत्र भोपाल उम्र 20 वर्ष नितिन पुत्र विजयपाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भूरना को गिरफ्तार किया गया हैं। नितिन के पास से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours