हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के भुरनी खतीरपुर गांव में एक ही परिवार के 12 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में हड़कंप मच गया बता दें कि कुछ दिनो पहले इसी गांव मे रहने वाले छोटेलाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जो हरिद्वार स्थित हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी में कार्य करता है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे हरिद्वार आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया था तथा उसके परिवार के 12 लोगों के सैंपल लिए गए थे इन सभी लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है इन सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से गांव में दहशत का माहौल है स्वास्थ्य विभाग भी  रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में मौके मे पहुंची और सभी को आइसोलेशन वार्ड में ले जाने की तैयारी में जुट गयी सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने बताया यहां हिंदुस्तान युनिलीवर फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी उसके बाद परिवार के 12 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है इन्हें आइसोलेशन वार्ड में ले जाने की तैयारी की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours