हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले के मंगलोर क्षेत्र में नशे के बढ़ते हुए ग्राफ को देखते हुए मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र के सभी मेडिकल संचालकों की एक बैठक मंगलौर कोतवाली में ली। इस बैठक में मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मेडिकल संचालकों को चेताया कि मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बिना डॉक्टर की सलाह के किसी को ना दे, और जो सस्ती दवाई हैं।
जो किसी कंपनी से मैन फैक्चर नहीं है शॉर्टकट के चक्कर में उन्हें ना भेजें। यदि किसी मेडिकल स्टोर की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बताते चलें कि हाल में ही भगवानपुर थाना क्षेत्र से अवैध नकली दवाई की फैक्ट्री पकड़ी गई थी इसी को देख मंगलौर क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र में हो रहे नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए सख्त रुख अपनाए हुए हैं।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours