हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आज अपने व्यापारी साथियों के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता की, संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवालिक नगर के व्यापारीयों के साथ जो कल घटना हुई है उसको देखते हुए प्रदेश के व्यापारियों में रोष पनप रहा है, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने साफ शब्दों में बोलते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापरियों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा। हुआ यूं कि कल शिवालिक नगर पालिका प्रशासन द्वारा शिवालिक नगर में अतिक्रमण हटाए जाने पर नगरपालिका की टीम और व्यापारी आमने सामने आ गए थे। इस दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के खिलाफ भी नारेबाजी की थी, प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संजीव चौधरी ने कहां है कि शिवालिक नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार यूजर चार्ज सहित अन्य कई तरह के चार्ज लगाकर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है और कल पालिका की टीम बिना किसी सूचना के शिवालिक नगर मार्केट में पहुंची और व्यापारियों के दुकान के बाहर लगे बोर्ड उतारने शुरू का दिए, जिसका व्यापारियों ने पुरजोर विरोध किया है, और उन्होंने कहा कि इस तरह से व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह इस मुद्दे को लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात करेंगे उसके बाद में अगर हल नहीं निकला तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं दूसरी ओर
शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया की नगर पालिका लगातार विभिन्न प्रकार के चार्ज लगाकर व्यापारियों का शोषण कर रहा है और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यापारियों की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा है कि वह अपनी समस्या को लेकर अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं लेकिन आअध्यक्ष उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हैं अगर नगर पालिका द्वारा व्यापारियों का शोषण बंद नहीं किया गया तो व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours