हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। समाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने एक पंजाबी होने के नाते पंजाबी समाज में चल रही राजनीति पर रोष जताते हुए कहा कि पंजाबी समाज किसी की बपौती नही चंद मुठी भर लोग पिछले कई सालों से हजारों पंजाबियां के नाम पर राजनीति कर अपने निजी स्वार्थ साधते आये है, और पंजाबियों का इस्तेमाल चुनाव में राजनीतिक महत्वकांशा को करते आये है। अब भी 2022 के चुनाव को लेकर समाज को कुछ लोग बॉटने का काम कर रहे है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। शहर के हजारों पंजाबियों का प्रतिनधित्व करने का अधिकार किसी को नही है।
अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द पंजाबियों के अधिकार को पंजाबियत को हरिद्वार में एक नई दिशा देने के लिए बड़ा फैसला लेकर राजनीति से दूर रखकर गैर राजनीतिक पंजाबी संघठन का गठन किया जाएगा। क्योकि पंजाबियों के सुख दुख और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जगह कुछ महत्वकांशी लोग पंजाबियों के नाम पर राजनीति कर रहे है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएग। अगर एकजुट होकर समाज के लिए बेहतर सुविधाएं नही दी सकती तो ऐसे स्वयम्भू संघटनो का कोई औचित्य नही।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours