हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। झबरेड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। झबरेड़ा पुलिस ने चोरी की गई पांच बाइकों सहित साथ एक शातिर चोर को धर दबोचा है। आरोपी प्रदीप पुत्र सुक्कड़ भनेड़ा देवबंद ज़िला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। बताते चले कि पुलिस को वाहन चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। वही एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि झबरेड़ा थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर रुड़की की ओर जा रहा है।
उन्होंने बताया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान शुरू किया और एक युवक को शक होने पर रोका गया, जब उससे गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वह दिखा नही पाया, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उक्त बाइक चोरी की होना प्रकाश में आया। उक्त आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की ओर बाइके बरामद की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी प्रदीप पर पहले भी वाहन चोरी के चार मुकदमे देवबंद ज़िला सहारनपुर में दर्ज हैं। उन्होंने बताया आरोपी के पास से बाइक चोरी करने के उपकरण और बिना नम्बर की दर्जनों प्लेट भी बरामद हुई हैं। आरोपी बेहद शातिर चोर है जो सुनसान इलाके से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ये भी जानकारी की जा रही है कि आरोपी के साथ अन्य और कोई व्यक्ति चोरी की घटनाओं में संलिप्त तो नही है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours