हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने ढाढेकी ढाणा गांव के जंगल से लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान अशोक निवासी थाना बड़गांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी जो ढाढेकी ढाणा गांव में अपनी रिश्तेदारी में तेहरी में आया था। उसका शव गांव के करीब खेत में मिला था मृतक के रिश्तेदार अंकित पुत्र बालेश्वर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। लक्सर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले जांंच कर नामजद एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
वही आज लक्सर पुलिस के हाथ सफलता लगी है कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि थाना बड़गांव के रहने वाले अशोक शर्मा अपनी रिश्तेदारी मे तेहरी मे आया था जो संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। पुलिस को उसका शव गांव के पास खेत मे पडा मिला था। उन्होंने बताया की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है हत्यारा इंतेजार मृतक के पड़ोस उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है। उन्होंने बताया मतृक अशोक शर्मा से हत्यारे इंतेजार ने पचास हजार रुपए उधार ले रखे थे, मृतक अशोक अपने पैसे मांग रहा था। पैसे ना देने के चलते इंतेजार ने पत्थरों से पीट-पीट कर अशोक की हत्या कर दी थी, और शव को जगंल में छिपा दिया था उन्होंने बताया हत्यारे को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours