हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली हरियाणा पश्चिम उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के पवित्र श्रावण मास में हरिद्वार आने में लगे प्रशासनिक प्रतिबंध के कारण आज हरिद्वार के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के द्वारा लगभग 25000 लीटर की क्षमता वाला एक बड़ा टैंकर गंगाजल से भर कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा,दिल्ली व पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों के लिए भेजा गया। इससे पूर्व भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम पर सतपाल ब्रह्मचारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने टैंकर को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कोविड-19 जैसे वैश्विक संक्रमण के कारण इस बार श्रावण मास की पवित्र कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध होने के कारण दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश व हरियाणा के श्रद्धालु पवित्र गंगा जल भरने हरिद्वार नहीं आ सके।
उनकी सुविधा के लिए यहां से गंगाजल 25000 लीटर की क्षमता वाली टैंकर में भेजा जा रहा है, जिससे वह पवित्र श्रावण मास में अपने-अपने शिवालयों पर गंगाजल से जलाभिषेक कर अपनी आस्था और विश्वास को और मजबूत कर सकें सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा पवित्र श्रावण मास में आने वाले दिनों में और भी टैंकर गंगाजल से भरवा कर अन्यत्र स्थानों पर भेजे जाएंगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भारतवर्ष आध्यात्मिक आस्था वाला देश है जहां पर इस वैश्विक संक्रमण का हम सब मिलकर आस्था और विश्वास और सतर्कता सुरक्षा के साथ मुकाबला करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ हरिद्वार के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस जन सम्मिलित है। जिनमें प्रमुख रूप से पार्षद महावीर वशिष्ठ, तरुण सैनी, आकाश भाटी नितिन यादव यदुवंशी, सनी मल्होत्रा, वरुण बालियान, तुषार कपिल,बलराम गिरी, प्रशांत शर्मा, अमरदीप रोशन, यज्ञीक वर्मा,अनिल कौशिक, पंकज पंत,सम्मिलित है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours