हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर डी०पी०एस० की दसवी की छात्रा ताशी बंसल ने सी०बी०एस०सी० की दसवी की परीक्षा मे 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके हरिद्वार का नाम रोशन किया है। ताशी ने सी.बी.एस.सी दसवी की परीक्षा मे हिन्दी, गणित तथा सोशल सांईस में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करके यह सफलता प्राप्त की है।
ज्वालापुर जुर्स कन्ट्री निवासी दीपक बंसल तथा पारूल बंसल ने बेटी की इस सफलता पर कहाॅ कि ताशी के द्वारा परीक्षा के लिए की जा रही तैयारी को देखते हुए उससे अच्छें प्रदर्शन की उम्मीद थी, परन्तु बेटी ने उम्मीद से ज्यादा बेहतर परिणाम से यह सिद्व कर दिया है। कि मेहनत का कोई पर्याय नही होता है।
बेटी की इस सफलता पर पिता दीपक बंसल तथा माता पारूल बंसल की खुशी का ठिकाना नही है। डी.पी.एस. के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने ताशी बंसल की इस उपलब्धि पर उसे बधाई एवं शुभकामनाए दी है।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours