हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के गांव इब्राहीमपुर थाना पथरी में 17 मई की रात लगभग 8:45 पर बच्चों के द्वारा खेलते हुए दीवार पर खींटे लग जाने को लेकर उक्त गांव के व्यक्ति आदि द्वारा भूरा पुत्र बाबू के घर में घुस कर मार-पीट करने की घटना हुई, जिसमे भूरा वे भूरा की बहन मंगती को उक्त लोगों के द्वारा मारा पीटा गया, भूरा व मंगती को जख्मी हालत में जिला अस्पताल हरिद्वार में दाखिल कराया गया जहां पर भूरा और मंगती का मेडिकल परीक्षण करने के पश्चात चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर लिया गया क्योंकि भूरा के सिर पर गहरी चोटे आई
                     देखें वीडियो: पीड़ित
सिर में गहरी चोट होने के कारण खून को रोकने के लिए चिकित्सकों द्वारा भूरा के सिर की सर्जरी की गयी जिसमें भूरा के सिर पर लगभग 25 टांके चिकित्सकों को लगाने पड़े चार दिन उक्त भूरा व मंगती अस्पताल में भर्ती रहे तथा 18 मई को भूरा की तरफ से मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के साथ थाना पथरी को उक्त घटना से तहरीर द्वारा अवगत कराया गया, उक्त मारपीट करने वाले लोगो के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग, बताया गया की थाना पथरी पुलिस ने वर्तमान तक उक्त घटना के सम्बंध में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं की जबकि पीडितो के पड़ोसियों द्वारा उक्त घटना के सम्बंध में शपथ पत्रो के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना पथरी पुलिस मौन बैठी है, पीड़ित इंसाफ की राह देख रहा है, लेकिन पीड़ितो की पुकार पर थाना पथरी पुलिस ने नही भरी हुंकार, थाना पथरी पुलिस पता नहीं पीड़ितों के ऊपर हुए जुल्म के लिए हुंकार भरेगी या नहीं अगर भरेगी तो कब भरेगी ये तो आने वाला समय ही बतायेगा। उक्त घटना की जानकारी हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र को भूरा व मंगती ने दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours