हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक ने आश्रम के कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ल पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि एक विदेशी बीते 17 मार्च से शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक वीरवार को आश्रम के कमरे में फांसी लगा दी। मृतक के पास से एक पेपर मिला है जिसमे उसने अपनी महिला मित्र से बिछुड़ने का गम लिखा है। आश्रम कर्मियों ने बताया कि मृतक युवक की महिला मित्र कुछ दिनों से अलग कमरे में रह रही थी और युवक डिप्रेशन में भी रहने लगा था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया कि मृतक विदेशी युवक का नाम लिएंड्रा केपी बारबे पेट्रा है जो ब्राजील देश का रहने वाला है और बीते वर्ष भी अपनी महिला मित्र के साथ आश्रम में ठहरने आया था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours