हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। धर्मनगरी में अब झोलाछाप डॉक्टरों व नियमों के विरुद्ध चल रहे मेडिलक संचालकों की खैर नही, क्योंकि अब ड्रग कंट्रोल विभाग अब फुल फॉर्म में आ गया है। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने झोलाछाप डॉक्टरों व नियमों के विरुद्ध चल रहे मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसमे 10 क्लीनिक ओर मेडिलक स्टोर पर कार्यवाही कर तीन क्लीनिक व तीन मेडिकल पर ताले जड़ दिए। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि फर्जी तरीके से डॉक्टरी ओर नियमों के विरूद्ध चल रहे मेडिकल के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
धर्मनगरी हरिद्वार और समीपवर्ती इलाकों में अपने आप को डॉक्टर बताने वाले झोलाछाप डॉक्टरों व मेडिलक संचालकों की अब खैर नही, दरअसल ड्रग कंट्रोल की इंस्पेक्टर अनीता भारती अब झोलाछाप डॉक्टरों व नियमों के विरूद्ध चल रहे मेडिकल स्टोर के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही हैं। अब मासूम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टर (नीम हकीम) अपने ताम झाम को समेटने की होड़ में हैं। अभी तक तो ये लोग सरकार और अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकर अपना फर्जी डॉक्टर का धंधा चलाकर जनता का पैसा लूट अपनी जेबे गरम कर रहे थे।
लेकिन लेडी ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की भनक लगते ही सब की हवा गोल हो चुकी है। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए ग्रामीण क्षेत्र रावली महदूद, रोशनाबाद, सलेमपुर में 10 क्लीनिकों ओर मेडिलक स्टोर के खिलाफ कार्यवाही के साथ तीन क्लीनिक व तीन मेडिलक स्टोरों पर ताले जड़कर सील कर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ओर जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours