हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक संजीव चौधरी ने संरक्षक मण्डल व ज़िला अध्यक्ष से विचार विमर्श कर शहर शिवालिक नगर व्यापार मण्डल की घोषणा की जिसमे शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा, महामंत्री ऋषभ शर्मा व अशोक उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अमितोष त्यागी बने साथ ही उपाध्यक्ष समीर अग्रवाल, गोविन्द चौधरी, रवि वर्मा, शंकर चौधरी, सचिव आकाश सेनी, विवेक चौहान, सुनील चौधरी, प्रचार मंत्री उपेन्द्र चौधरी, सह प्रचार मंत्री विवेक गुप्ता, संगठन मंत्री संजय गुप्ता, गौरव सेठी, मयंक, महेश, सुमित पाल सिंह व आज़म सलमानी बने व शहर संरक्षक संजीव गुप्ता, अरुण दुबे, शमशेर व रविकान्त गुप्ता बनाए गए, व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा जहा कुछ लोग व्यापार मण्डल की ताकता को कमज़ोर करने में लगे हुए है, वही हमारा व्यापार मण्डल व्यापारी को एक मंच पर लाने का काम कर रहे है, कुछ नेताओ के लोगों को व्यापार मण्डल का पदाधिकारी बना कर व्यापार मण्डल का राजनीतिक करन करने में लगे हुए है, वही हम व्यापारी को ही व्यापार मण्डल में जिम्मेदारी दे कर व्यापारी की ताक़त को मज़बूत कर रहे है, इस लिए आज सभी वर्ग के व्यापारी हमारे व्यापार मण्डल के जुड़ रहे है, और आम व्यापारियों की आवाज़ अब हमारा व्यापार मण्डल बन गया है, व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए संरक्षक मनोज सिंघल व संरक्षक ठाकुर रतन सिंह ने कहा की लोकडाउन में प्रदेश व्यापार मण्डल ने ही व्यापारियों को समस्याओं को पुरी ताक़त के साथ उठाया है, और अभी भी सभी व्यापारी हितो के लिए पूरा संघर्ष कर रहा है। व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए संरक्षक संजय पालीवाल व संरक्षक प्रदीप चौधरी ने कहा की यह व्यापार मण्डल व्यापारीयो की पसन्द बन गया है, और पूरे प्रदेश के व्यापारियों को बिना किसी भेदभाव के साथ ले कर चल रहा है, व्यापारियों को बधाई देते हुए ज़िला अध्यक शिव कुमार कश्यप व ज़िला महामंत्री विशाल गर्ग ने कहा की अब व्यापारियों खोई पहचान वापस मिल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अरोरा, ज़िला महामंत्री तेज प्रकाश साहू, राजन कोशिक, युवा ज़िला अध्यक्ष अनुज सिंह, महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा, गौरव मेहता, महेश प्रताप राणा, संजीव वर्मा, कोमल सिंह, जगदीश कुलवंत, विक्रम, सुनील गबा उपस्थिति रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours