हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय सैनिकों के साथ चीनी फौज के सैनिकों द्वारा किये गये दुव्यवहार तथा शहीद भारतीय सैनिकों की शहादत का सम्मान करते हुऐ स्वदेशी जागरण मंच ने विरोध जताकर आक्रोश व्यक्त किया है। और चाईनीज वस्तुओं का प्रयोग बंद करते हुए चीन को सबक सीखाने की मांग की है। स्वदेशी जागरण मंच की हरिद्वार इकाई ने गढवाल मंडल प्रमुख निशा चौधरी के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन मे भाग लिया, और चाईनीज सामान का देश मे बहिष्कार करते हुए सोशल मीडिया के लिए प्रयोग होने वाले मोबाईल एप टिकटाॅक, हैलो, शेयर इट आदि का प्रयोग बंद करते हुए इन्हे मोबाईल से डिलिट किया है। इस अवसर पर आक्रोशित लोगों को सम्बोधित करते हुए गढवाल मंडल प्रमुख निशा चौधरी ने कहा कि भारत सदैव आत्म सम्मान के साथ अपने पडोसी देशों का सम्मान करता रहा है। हमारे सम्मान का अर्थ हमारी कमजोरी मानकर चीन ने बहुत बडी गलती की है। जिसका खामियाजा चीन को भुगतना पडेगा। भारतीय सैनिक अपने जवानों की शहादत का बदला अवश्य लेगे। इस अवसर पर उन्होने बाॅयकाॅट चाईनीज एप मुहिम चलाकर देश को स्वदेशी अपनाओं, विदेशी सामान का बहिष्कार करने को जागरूक किया है। स्वदेशी जागरण मंच की इस आक्रोश रैली में जिला सहमहिला प्रमुख एडवोकेट मंजु कश्यप, नगर सहमहिला प्रमुख रूचि ड्रोलिया, प्रचार प्रमुख नताशा गर्ग, जिला मीडिया प्रमुख सुनैना शर्मा, विभाग विचार प्रमुख डाॅ० अरविंद नारायण मिश्र सहित मधु जैन, तारा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंजु कश्यप् द्वारा किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours