हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के दिशा निर्देशन पर यूथ कांग्रेस हरिद्वार अध्यक्ष नितिन तेश्वर के प्रयास से प्रदेश सचिव व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल की उपस्तिथि में कनखल में राजा कवर और विजय जख्मोला को माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई, और लड्डू खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव व पुर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के जुमलो से तंग आकर युवा वर्ग कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहा है। देश की अर्थवयवस्था वे पटरी हो चुकी हैं युवा बेरोजगार घूम रहा है और बीजेपी नेता केवल भाषण देने में व्यस्त है, उन्होंने कहाँ देश के गरीब किसान को मजदूर को जो भूखे है खाली हाथ है उन्ह भूखे पेटों को राशन चहिए भाषण नहीं। इस अवसर पर जिला युथ कांग्रेस कार्यलय अध्यक्ष रवि बहादुर और हरिद्वार युथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि युवा भारत की रीड है जिसे मोदी सरकार ने अपने राजनीतीक स्वार्थ के लिये तोडने का काम किया है युवा भ्रमित हो कर मोदी का साथ दे रहा था जो अब सजग हो गया है और अगले चुनाव में सत्ता परिवर्तन को आतुर हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार कोरोना की चिंता छोड ईलेक्शन मोड़ पर आ गई है, उसके लिए देश वासीयों की सेहत से ज्यादा अपनी राजनैतिक सेहत की ज्यादा चिंता है देश में कोरोना मरीज बढते जा रहे हैं पर सरकार लग भग ढाई माह में कोई प्रभाव नहीं छोड पाई। इस अवसर पर अनिल भास्कर, हिमान्शु बहुगुणा, रचित अग्रवाल व नीरव साहू आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours