हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस के संकट के कारण लॉक डाउन में जन जागृति मंच की अध्यक्ष सरिता सिंह ने लॉक डाउन के प्रथम दिन से ही सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, अन्य संस्थाओं की भांति हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर कच्चा राशन के साथ-साथ लगभग दो हजार से अधिक लोगो को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। वहीं दूसरी ओर सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण सारस्वत के सहयोग से 450 मैडिमिक्स साबुन वितरित किए तथा लोगों को हाथ धोने के सही तरीके व कोविड-19 से बचाव के तरीके बताते हुए जागरूकता अभियान चलाया। 
जन जागृति मंच की ओर से जो मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा था वह आज भी निरतंर जारी है, इससे जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति लॉक डाउन के कारण बिगड गई थी, महिलाओं द्वारा मास्क सिलाई के कार्य से उन्हें बहुत आर्थिक लाभ हुआ। सिडकुल की कई कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए सूती कपडे के मास्क बनाने का कार्य जन जागृति मंच संस्था की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह अविरल द्वारा किया जा रहा है, संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि जिन पुलिसकर्मीयों, सफाई कर्मियों ने लॉक डाउन के समय में कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य किए उन्हें संस्था ने सम्मानित करते हुए स्वरूप सूती कपडे के उनके नाम के साथ मास्क देने का कार्य कर रही है।
संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा माला या फूल एक या दो दिन में मुरझाकर खराब हो जाऐंगे परन्तु मास्क उनके लम्बे समय तक काम आएंगे व वायरस से भी बचाव का कार्य करेगा, आने वाले समय में भयंकर गर्मी में सफेद, सूती मास्क बहुत उपयोगी रहेगा। सरिता सिंह ने बताया कि मास्क ज्वालापुर कोतवाली, चौक बाजार चौकी, सिडकुल थानाध्यक्ष, बहादराबाद गैस प्लांट चौकी प्रभारी व अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह आदि को दिये जा चुके हैं, यह आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत स्वावलम्बन को महत्व देने के दृष्टिकोण से सकारात्मक प्रयास है। इस अवसर पर रणवीर सैनी, सुरेन्द्र सैनी, राकेश, ओमपाल, प्रिन्स लोहट, आशुतोष चक्रपाणि, आलोक चौहान, अंजली शर्मा, कमला नेगी, राजकुमार खोबे, श्याम व मिंटू आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours