हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरीफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के गांव इब्राहीमपुर थाना पथरी में मामला 17 मई की रात लगभग 7:45 पर बच्चों के द्वारा खेलते हुए दीवार पर छींटे लग जाने को लेकर गांव के अहसान, जिशान आदि द्वारा भूरा के घर में घुस कर मार-पीट करने की घटना प्रकाश में आई है, जिसमें भूरा व भूरा की बहन मंगती को इन लोगों के द्वारा मारा पीटा गया। जिसमें भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया, और मंगती को अंदरूनी चोट आई। जिनको गांव वालों ने जख्मी हालत में 108 एम्बूलेंस से जिला अस्पताल हरिद्वार में दाखिल कराया गया।
    देखें वीडियो: इंसाफ की गुहार लगाए पीड़ित
जहां पर भूरा और मंगती का मेडिकल परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। क्योंकि भूरा के सिर पर गहरी चोटे आई, सिर में गहरें जख्म होने के कारण खून को रोकने के लिए चिकित्सकों ने भूरा के सिर की सर्जरी भी की। जिसमें भूरा के सिर पर लगभग 22 टांके लगाये गये और चार दिन तक भूरा और मंगती जिला अस्पताल में भर्ती रहे। और दिनांक 18 मई को भूरा की तरफ से मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के साथ थाना पथरी को उक्त घटना की तहरीर दी गयी, जिसमें सम्बंधित धाराओं में उक्त मारपीट करने वाले लोगो के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की गई। 
   देखें वीडियो: वरिष्ठ समाजसेवी नवाब भारती
लेकिन थाना पथरी पुलिस ने घटना के 20, 22 दिन गुजरने के बाद भी किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं की है। जबकि भूरा के पड़ोसियों द्वारा उक्त घटना के बारे में 28 मई को नोटरी शपथपत्रो के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना पथरी पुलिस मौन बैठी है। पीड़ित इंसाफ की राह देख रहे है। लेकिन पीड़ितो की पुकार पर थाना पथरी पुलिस ने अभी तक हुंकार नहीं भरी है। पीड़ितों का ये भी कहना है, कि जब भी हम सम्बंधित लोगों के कृत्य की शिकायती तहरीर पर कार्यवाही के लिए पथरी थाने में जाते हैं, तो पुलिस हमारे साथ दुर्व्यवहार करती है। पीड़ित के परिवार की हालत बड़ी दयनीय है। क्योंकि पीड़ित परिवार बहुत ही निर्धन है। पीड़ितों ने प्रेस के माध्यम से उच्च अधिकारियों से गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours