हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र शिवपुरी के पास यूसुफ बीच पर गंगा में नहा रहे दो युवक डूब गए। स्थानिय युवक की मदद से एक युवक को डूबने से बचा लिया गया। जबकि दूसरे युवक की गंगा में तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार शिवपुरी स्थित यूसुफ बीच मे दो युवक गंगा नदी में नहा रहे थे। नहा रहे युवक में राधे मोहन भट्ट (32)पुत्र मुरारी लाल भट निवासी IDPL ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानिय युवक गंगा की ओर भागा जिसने उक्त युवक को गंगा में डूबने से बचा दिया।राधे मोहन के साथ उसका मित्र भी यंहा घूमने आए थे जो कि गंगा में डूब गया है। डूबने वाला युवा वीरेंद्र पुत्र कुंदन सिंह निवासी IDPL है। जिसकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में तलाश कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours