हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कनखल थाना अंतर्गत जगजीतपुर पुलिस चौकी पर जब से राजेन्द्र रावत ने चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का एहसास होने लगा है। उसके कई कारणों में वो अपनी ड्यूटी के प्रति इस तरह से समर्पित है कि वो न सिर्फ चौकी में अधिकांश समय उपस्थित रहते हैं साथ ही निकट ही शराब ठेके की व्यवस्था बनानी हो या संदिग्धों की तलाश में कभी राजा गार्डन तो कभी अन्य क्षेत्रों में अपने सहायकों के संग मोर्चा संभाले खड़े मिलते हैं। इसी का परिणाम कि रविवार को चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिह रावत को मुखबिर की सूचना पर मिली कि कुछ  संदिग्ध व्यक्ति जमालपुर रोड गुल पुलिया, आम के बाग के पास खड़े है। उनसे पूछताछ में  उनके बारे में जानकारी मिली कि वो दानिश पुत्र कयूम, अनीश पुत्र राजी हसन,  मोहसिन उर्फ हाथी पुत्र मोहब्बत थाना पथरी अंतर्गत गाड़ोवाली हरिद्वार के निवासी हैं। उन सभी को घटनास्थल से चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभि० दानिश व मोहसिन उर्फ हाथी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके है। हरिद्वार पुलिस का रिकॉर्ड हत्या, डकैती, बलात्कार आदि के  केस सुलझाने में बहुत ही अच्छा है। मगर हरिद्वार की जनता की पुलिस से अपेक्षा है कि हरिद्वार पुलिस की सक्रियता, मुखबरी, एल.आई.यू आदि के कारण यदि हत्या, चोरी से पहले ही उनको नियंत्रित करने में महारत हासिल हो जाय तो हरिद्वार की जनता की जान, माल की सुरक्षा हो पायेगी। जिसे जगजीतपुर चौकी प्रभारी राजेन्द्र रावत ने सम्भव कर दिखाया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours