हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है हरिद्वार एसएसपी के दिशा निर्देशन में नशीले मादक पदार्थ अवैध कच्ची शराब की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र की भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर अमर पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल को 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उनका कहना है कि क्षेत्र में अवैध काम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि क्षेत्र में कोई अवैध कारोबार करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours