हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। स्व० समाजसेवी डॉ ओमप्रकाश भूखहड़ताली के अथक प्रयासों से 1982 में बने सुखी नदी पुल डॉ० ओम प्रकाश सेतु का नवनिर्माण कुंभ 2021 के विकास कार्यों के साथ होना है जोकि फिलहाल शुरू भी हो गया है। जहां पुल का नवनिर्माण होने से आमजनमानस को एक तरफ सुविधा और सुरक्षा दोनो मिलेंगे वही दूसरी ओर लंबे समय तक इसका काम चलने की वजह से खड़खड़ी ओर भूपतवाला के बीच सुरक्षित ओर सहूलियत भरा आवागमन रुक जाएगा। आज 27 मई को स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेलाधिकारी दीपक रावत से मिलकर इससे उजागर होने वाली सामस्या से अवगत करवाया संस्था के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा ने बताया कि इसके बाद हिल बाई पास ओर राष्ट्रीय राजमार्ग ही एकमात्र विकल्प आवागमन के लिए बचते है जिसमें से दोनो ही 1.5 किलोमीटर लंबे और बुजुर्ग व बच्चों के लिए असुरक्षित भी है, पढ़ाई के लिए ट्यूशन जाने वाले विद्यार्थियों को इससे खासा फर्क पड़ने वाला है वही रोज़मर्रा में घर के कामों के लिए बाजार के कई चक्कर लगाने वाली महिलाओं के लिए भी यह निर्माण समयावधि मुश्किल भरी हो सकती है। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु सरीन व सदस्य कपिल शर्मा ने मेलाधिकारी दीपक रावत से मिलकर इस बाबत जानकारी दी कि पुल का ध्वस्तीकरण करने से पहले या तो कोई वैकल्पिक पुल बनाया जाए या फिर वर्षा ऋतु के बाद इसका निर्माण करवाया जाए। मामले को संज्ञान में लेते हुए मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि यदि किसी प्रकार की सामस्या सामने आती है तो उसका निस्तारण ससमय किया जाएगा और जल्द ही इसके विकल्प निकाल लिए जाएंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours