(फिरोज अहमद) लक्सर। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धू गांव में ग्रह कलेश के चलते एक महिला ने जहर गटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बताया जा रहा है परिजनों ने बिना किसी को बताए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना किसी ने लक्सर पुलिस को दी, सूचना पाते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चिता में आग लग चुकी थी। बताया जा रहा है की पुलिस ने जलती हुई चिता की वीडियोग्राफी की और वापस लौट गई। अब देखने वाली बात यह होगी कि अगर ग्रह कलेश के चलते महिला ने जहर गटक अपनी जीवन लीला समाप्त की है तो लक्सर पुलिस उस पर जांच कर किस तरह की कार्रवाई करती हैं यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छुपा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours