हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। थाना क्षेत्र रायवाला में जीरो बैलेंस के खाते खोले जाने की अफवाह क्या फैली कि छिद्दरवाला पोस्ट ऑफिस के बाहर भीड़ लग गई। अफवाह तो यह भी थी कि इन खातों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से उपभोक्ताओं के जनधन खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। जंहा पूरे देश मे महामारी कोरोना के लिए इम्पोज किये गए लॉक डाउन की वजह से पूरा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, वंही मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग दो वक्त की रोटी के लिए भी सरकार की सहायता पर निर्भर हैं। अब ऐसे में कोई ये अफवाह फैला दे कि सरकार द्वारा जनधन खातों में सहायता राशि डाली जा रही है तो लोगों में इसकी लालसा और उत्सुकता होना लाजमी है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला थाना रायवाला क्षेत्र में, जी हां छिद्दरवाला पोस्ट आफिस में इन दिनों तड़के पांच बजे से ही पोस्ट आफिस के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लग जा रही है। कारण यह कि राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार जनधन खाता धारकों को सहायता राशि प्रदान कर रही है। यह सिलसिला लगभग बीते कुछ दिनों से चल रहा है। बताया जा रहा है कि पोस्ट आफिस में 100 रुपए से जनरल खाते खोले जा रहे हैं, इससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा दी जाने वाली राशि से कोई लेना-देना नहीं है और न ही यह जनधन खाता है। लेकिन तब भी कोई मानने को तैयार नही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours