हरिद्वार की गूंज (24*7)
रात में दिख रहा गुलदार, वन विभाग सो रहा गहरी नींद
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। ऋषिकेश के IDPL क्षेत्र में गुलदार की आमद से स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्होंने कई दफा विभाग से गुलदार को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग भी की, लेकिन विभाग अभी तक गुलदार को पकड़ नहीं सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग गुलदार को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा तो लगा दिया है, मगर स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी अभी तक गुलदार को नही पकड़ पाए हैं।लोगों का कहना है कि गुलदार IDPL में कई पालतू मवेशियों और कुत्तों को निवाला भी बना चुका है। लोगों ने विभाग को चेताया है कि यदि शीघ्र गुलदार को पकड़ा नहीं जाता है, तो क्षेत्र में जनहानि हो सकती है। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours