हरिद्वार की गूंज (24*7)
बीती रात कुम्भ मेलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत के निर्देश ओर सूचना पर एक गाय और उसके नवजात बच्चे का रेस्क्यू सामाजिक संस्था ओर नगर निगम द्वारा किया गया
(रजत चौहान) हरिद्वार। बीती रात एक गौवंश ओर उसके नवजात बछड़े का रेस्क्यू का काम उस समय शुरू हुआ जब शाम को अपने किसी काम से जा रहे, मेलाधिकारी दीपक रावत को सड़क किनारे एक गाय दिखाई दी जिसने हाल ही में एक बछड़े को जन्म दिया, मौके पर गाड़ी रोक मेलाधिकारी ने जिले की एक सामाजिक संस्था को फोन पर सम्पर्क कर उसकी देखरेख करने और उसका उपचार आदि करने के लिए कहा। सूचना पाते ही सामाजिक संस्था के दो व्यक्ति मौके पर पहुचे तो देखा कि गाय का निचला भाग चोटिल है और उसके साथ एक छोटा बछड़ा भी है, कोई नियत स्थान और भोजन पानी न मिलने के कारण गौवंश की प्रकृति गुसैल हो गयी है। संस्था के सदस्य मनोज निषाद ने तुरंत नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी और टी को से मदद मांगी जिसके बाद निगम की एक गाड़ी ओर 4 कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और गाय और उसके बछड़े को राष्ट्रीय करने के काम में जुट गए संस्था के सदस्य मनोज निषाद ने बताया कि गाय की प्रकृति गुस्सैल होने के कारण उसे पकड़ना बहुत मुश्किल था लेकिन निगम कर्मियों की कर्मठता के आगे यह काम सिद्ध साबित हुआ। गाय और उसके बछड़े को सुरक्षित तरीके से गाड़ी में चढ़ाया और निगम में आए रात काफी हो जाने के कारण उसके चारे पानी की व्यवस्था निगम की ही कार्यशाला में कर दी गई वह सुबह होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे गौशाला भेज दिया गया। स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के द्वारा घायल गोवंश के लिए एक गौशाला का संचालन किया जा रहा है जिसमें रात्रि विश्राम और घायल गौवंश के उपचार आदि की व्यवस्था की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु सरीन ने बताया की गौशाला संचालन में जनपद के पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक लोगों व शासन प्रशासन का समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है। गौशाला में गौवंश की सेवा का कार्यभार आर्यन कुमार व उनके सहयोगी देखते है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours