हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर रेलवे स्टेशन व टिकट घर पर रेलवे पुलिस द्वारा अंन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वही रेलवे जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवेज व अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार 22 मई से 28 मई तक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान पुलिस परिवार द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों से अपील कि जा रही है कि वह नशे से दूर रहे और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि नशा जीवन को नष्ट कर देता है उसी क्रम में आज हमने लक्सर टिकट घर और प्लेटफार्म पर नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लक्सर रेलवे स्टेशन रायसी, डौसनी, लंढोरा, ढंडेरा रुड़की, इकबालपुर चुड़ियाला पर या ट्रेनों के माध्यम से इन स्टेशनों से होकर जाने वाले किसी व्यक्ति जो चरस स्मैक अफीम गांजा आदि लेकर आने या व्यापार करने की सूचना किसी को मिले तो इसकी जानकारी तुरंत थाना अध्यक्ष जीआरपी लक्सर को दे ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके और इस बढ़ते नशे को फैलने से रोका जा सके और भारत का भविष्य बचाया जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours