हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। भूरनी खतीरपुर निवासी अरविंद पुत्र हुकुम सिंह ने लक्सर उप जिला अधिकारी के यहां बीती 12 जून को शिकायत पत्र देकर बताया था कि मेरे गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर बुग्गी से सोनाली नदी में अवैध खनन करता है और खनन से लदे ट्रैक्टर बुग्गी को गांव के अंदर से तेजी से निकालता है आज 13 दिन बीत जाने के लक्सर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर बुग्गी को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि तहसीलदार सुशीला कोठियाल खुद मौके पर पहुंची और अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर बुग्गी को धर दबोचा। वहीं जब इस बाबत लक्सर तहसीलदार सुशीला कोठियाल से फोन पर बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा जिससे प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की मिली भगत से ही क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या शासन प्रशासन इस अवैध खनन पर अंकुश लगा पाएगा या नहीं सूत्रों की माने तो तहसीलदार लक्सर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर बुग्गी को छोड़ने की फिराक में है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours