हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के झीवरहेडी गांव में देर रात घर में सो रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से रेतकर हत्या कर दी गई। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ। वही लक्सर कोतवाली में पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि झीवरहेडी गांव में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, हत्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है हत्या के क्या कारण पहलू हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी तत्व सामने आएंगे उनके आधार पर ही अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours