हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के दौरान जनपद हरिद्वार में थाना कनखल  क्षेत्रान्तर्गत चौकी प्रभारी जगजीतपुर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जनता को जागरूक किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी जगजीतपुर राजेन्द्र सिंह रावत और उनकी टीम द्वारा वाहन चालको और आम जनता को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। मीडिया के माध्यम से चौकी प्रभारी ने स्थानीय जनता से उनके क्षेत्र से नशे को खत्म करने के लिये सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री करने और शराब, नशीले पदार्थों का सेवन कर माहौल खराब करने वालो के साथ कोई नरमी नहीं बरती जायेगी। यदि किसी के आसपास अवैध शराब, ड्रग्स, नशीले इंजेक्शन, नशीली दवाई बिकती है या आपके क्षेत्र के युवाओ को कोई नशे के चुंगल में फंसा रहा है तो उसके लिये समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनते हुए स्थानीय पुलिस या नारकोटिक्स सेल के टोल फ्री नम्बर 8864882100 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम और उसकी पहचान गुप्त रखी जायेगी। कॉन्स्टेबल अनूप सिंह, कॉन्स्टेबल जयपाल सिंह, कॉन्स्टेबल बृजमोहन उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours