हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमे उन्होंने वृष लगाओ देश बचाओ का नारा देते हुए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिला टी.बी चिकित्सालय के बहार व मेला अस्पताल के कैम्पस परिसर में वृक्षारोपण किया गया, सभी का बस एक ही उद्देश्य था कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं जिससे  हरिद्वार में या देश में कही भी पेड़ो की कमी न हो। जिस प्रकार आज कल देश मे हर जगह पेडो को काट कर जगह जगह कुछ न कुछ बनाया जा रहा है उसी प्रकार देश के हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगा कर देश हित में अपने कर्तव्यों का पालन करे। कोरोना माहमारी के चलते देश मे हर जगह जहाँ स्वास्थ विभाग अपनी जान की बाज़ी लगा कर दिन रात कार्य कर रहा है वही बीच मे समय निकाल कर अपनी जिमेदारी समझते हुए आज वृक्षारोपढ का कार्य भी सम्पन्न किया गया। वृक्षारोपण करना हर नागरिक का धर्म होना चाहिए जिससे शहर व देश हरा भरा ओर स्वच्छ रहे व सभी को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे। जिस प्रकार पेड़ों को काटा जा रहा है यही सबसे बड़ा कारण है कि पृथ्वी पर तापमान त्रीव गति से बढ़ता जा रहा है और उसकी वजह से ही अलग अलग तरह की आपदा आ रही है इसलिये सभी को आगे आकर पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से दिनेश लखेड़ा, राजेंद्र तेश्वर, राकेश भंवर, हिमांशु राणा,नवनीत पटवाल, सलीम, महेश कुमार, जगमोहन, रजनी, चीकू कालरा, दीपक आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours