हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के निरंजनपुर गांव में पीएनबी शाखा से डुप्लीकेट नोट निकलने पर ग्रामीणों में रोष हंगामे के बाद शाखा ने लिए नोट वापस आपको बताते चलें कि पीएनबी शाखा में जब लोग अपने पैसे निकालने गए, तो बैंक ने उन्हें डुप्लीकेट नोट थमा दिए। जिसका पता लगने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। निरंजनपुर शाखा पहले भी विवादों में घिरी रही है। इससे पहले भी लगभग 50 हजार का घोटाला सामने आया था। जिस पर उच्च अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने की बात की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि जब बैंक में उपभोक्ता पैसा जमा करने जाता है तो एक एक नोट की जांच की जाती है। मगर जब उपभोक्ताओं को पैसे दिए जा रहे हैं तो नोटों की जांच क्यों नहीं की जाती। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं बैंक की मिलीभगत से ही उपभोक्ताओं को यह डुप्लीकेट नोट दिए जा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी आखिर कौन दोषी है। क्या दोषियों के खिलाफ की जाएगी, होगी कोई ठोस कार्रवाई यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है। वही बैंक सहायक शाखा प्रबंधक का कहना है कि 50 के नोटों की करेंसी आज ही उनके पास आई थी। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours