हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जब से देश मे कोरोना संकट आया तब से पत्रकारों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुये इस वायरस से जुड़ी हर खबर जनता तक पहुचाई है चाहे वो प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही हो या कही विभाग द्वारा लापरवाही भी सामने आई हो हर तरह का सच सामने लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है, तो वही बात करे अगर सामाजिक संस्थाओं की तो उन्होंने भी इस संकट की घड़ी में गरीबो व जरुरतमंदो तक लगातार भोजन आदि उपलब्ध करवा सेवाकार्य किया है इसी क्रम में भेल क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने हरिद्वार के पत्रकारों का कोरोना वॉरियर्स के रूप में संम्मानित किया।
इस दौरान संस्था के महामंत्री सचिन चौहान ने कहा पत्रकारों ने इस कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह ना करते हुऐ अपने कार्य को अंजाम दिया है और इससे जुड़ी सारी खबरे जनता तक पहुचाने का काम किया है इसके अलावा भी पत्रकारों द्वारा सूचना पर जहाँ गरीबो को भोजन की जरूरत होती थी वहा उनकी मदद के लिये संस्था पहुँचती थी, इस दौरान पत्रकार रजत अग्रवाल ने भेल क्षत्रिय समाज के द्वारा जो गरीबो व जरुरतमंदो को भोजन वितरण कार्य करने पर बधाई भी दी।
और कहा इस कोरोना महामारी में सामाजिक संस्थाओं ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है इसलिये ये भी बधाई के पात्र है इस दौरान वरिष्ट पत्रकार सुनील शर्मा ने कहा संस्था के पत्रकारों को इस कोरोना वॉरियर्स के सम्मान से पत्रकारों को और ऊर्जा मिली है जिससे वह अपने कार्य को और मजबूत और निष्पक्ष ढंग से करने में संकल्पबद्ध होंगे। इस दौरान पत्रकारों में मुख्य रूप से तनवीर अली, संजय पुंडीर, रजत चौहान, सनत शर्मा, विकास खरे, मनोज कश्यप, विभु चिन्मय नैथानी, नौशाद अलीव राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours