हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने कुछ दिन पहले हुई मोटरसाइकिल चोरी में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और चोरों की तलाश कर रही थी। आज लक्सर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से दो चोरी की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। जानकारी के अनुसार बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम माजिद पुत्र इस्लाम निवासी कस्बा सुल्तानपुर बताया। वहीं दूसरी ओर एक और सफलता पुलिस के हाथ लगी कस्बा सुल्तानपुर से ही कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। जिसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल चोर जहांगीर पुत्र गफ्फार को भी धर दबोचा। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours