हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष आगामी मानसून को देखते हुए शहर में प्रति वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हरिद्वार के नालों की सफाई करने की मांग की है, रोशनाबाद में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर ज्ञापन देकर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी और चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जलभराव के कारण व्यापारियों को बहुत नुकसान होता है, जिससे शहरवासियों और व्यापारियों को निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई बहुत जरूरी है, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि शहर में जलभराव ना हो और नालों की सफाई व्यवस्थित हो यह जिम्मेदारी नगर निगम की है लेकिन नगर निगम की महापौर महोदया द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है, और आज तक शहर में नालों की सफाई को लेकर उन्होंने कोई भी कार्य योजना नहीं बनाई है, लगभग 20 दिन बाद मानसून दस्तक देने वाला है शहर में सफाई की व्यवस्था ध्वस्त है और नगर निगम क्षेत्र में जो नए वार्ड जुड़े हैं। वहां भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है वहां खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां के पार्षद लगातार लिखित रूप में देते हैं लेकिन नए जुड़े क्षेत्रों को लेकर के महापौर द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है ना ही कोई कार्य योजना बनाई जा रही है। चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष और भाजपा नेता मृदुल कौशिक ने कहा कि प्रतिवर्ष नालों की सफाई अप्रैल से ही होनी शुरू हो जाती थी लेकिन इस साल अभी तक शहर में किसी भी नाले की सफाई नहीं की गई है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम की है अतः चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल मांग करता है कि शीघ्र अति शीघ्र चंद्राचार्य चौक सहित शहर के सभी नालों की सफाई कराई जाए ताकि इस भयावह समस्या से शहर वासियों को निजात मिल सके। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मृदुल कौशिक और संजीव त्यागी शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours