हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा की अध्यक्षता में गलवान घाटी मे शहीद हुए देश के सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वही कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कांग्रेस व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल और डीजल की महंगाई को लेकर रोष जताया। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि डायन महंगाई गरीब, मजदूर किसान का पेट काट रही है तो देश की सीमाओं का पाकिस्तान नेपाल चीन घुसपैठ कर सैनिकों को क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र रच रहे हैं उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कोरोना संक्रमण नामक बीमारी अपनी चरम पर है ऊपर से रोज प्रतिनिधि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर आम इंसानों की कमर तोड़ तोड रही है। उन्होंने कहा आर्थिक मंदी के संकट से देश गुजर रहा है केंद्र सरकार  और भाजपा सरकार ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। इस मौके पर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित कुमार शर्मा, अमन कुमार वर्मा, अजय वर्मा, पप्पन चौधरी, मूर्ति कश्यप, चौधरी धर्मपाल, रिंकू नामदेव, डॉ राजेंद्र वर्मा, ऋषि पाल, वसीम, अकरम, बबली देवी आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours