हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। व्यक्ति को जीवन मे लालच, आराम एवं मनोरंजन की लालसा सदैव बनी रहती है। जिनकी प्राप्ति के लिए वह सामाजिक रूप से निषेध एवं अनैतिक कार्य करने से भी स्वयं को रोक नही पाता है। यही दोषपूर्ण कार्य धीरे-धीरे उसके व्यवहार का अंग बन जाते है। और व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति में प्रवीण हो जाता है। हरिद्वार की ड्रग इस्पेक्टर अनीता भारती ने अन्तर्राष्ट्रीय मादक (ड्रग्स) निषेध दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाॅ कि समाज मे मादक पदार्थो का सेवन चिन्ता जनक रूप से बढता जा रहा है। जिसमे विशेषकर युवा इससे ग्रसित हो रहे है। युवा वर्ग गुटखा, तम्बाकू, तरह-तरह के पान मसाले, मादक द्रव्य, मद्यपान, धुम्रपान, नशेली दवाईयों आदि अनेक निषेध मादक पदार्थो का सेवन कर रहा है। जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से युवाओं को विकृत बना रहे है। इन निषेध मादक पदार्थो पर रोक के लिए सरकारी स्तर पर अनेक प्र्रयास किये जा रहे है परन्तु समाज मे यह एक विष की तरह फैल चुका है जिसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को इनके उपयोग पर रोक लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोग आधुनिक जमाने में अलग-अलग प्रकार के ड्रग्स का सेवन करने लगे हैं और बीमारी का शिकार बन रहे हैं। खतरनाक पहलू तो ये है कि कई बच्चे भी इसके आदी हो रहे हैं और अपना बचपना खो रहे हैं। इससे ना सिर्फ इस पीढ़ी पर इसका खतरनाक असर पड़ रहा है बल्कि आने वाली पीढ़ी पर भी इसका बुरा असर पड़ने की आशंका है। इस अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प ले कि इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए स्वयं तथा औरों को भी जागरूक करेगे। तभी समाज की इस बुराई का अन्त संभव है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours