हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में कुछ किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में जा रहे थे, किसानों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो बच्चों दीपांशु पुत्र अमित 10 वर्ष व नंदनी पुत्र प्रमोद 5 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और एक महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, घायलों का इलाज लक्सर के एक अस्पताल में चल रहा है सूचना पर पहुंची लक्सर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। घायल महिला ने बताया कि हम ट्रैक्टर ट्राली से सवार होकर अपने खेत में नदी किनारे फल, सब्जी तोड़ने के लिए जा रहे थे अचानक रास्ते में सामने से एक बुग्गी आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, और ट्रैक्टर बंधे से नीचे खेत में पलट गया, इस दौरान ट्रैक्टर ने खेत में तीन पलटे लिए और हमारे दो बच्चों की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मृत्यु हो गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours