हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं जो कि लक्सर के लिए बहुत ही चिंता का विषय है अब तक लक्सर में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे बता दें कि देर रात लक्सर के सुल्तानपुर में और टीक्कपुर गांव में अलग-अलग दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से लक्सर क्षेत्र में कोरोना वायरस की दहशत फैल गई और क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह दोनों भी मुंबई में मजदूरी करते थे और हाल ही में 21 मई को अपने घर वापस लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 मई को इनके सैंपल टेस्ट के लिए लैब भेजे गए थे जहां देर रात इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया है स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची जिसके बाद इन दोनों को देर रात हरिद्वार के मेला अस्पताल भेजा गया और दोनों गांव में घर मोहल्लो को सील किया गया है। और जो व्यक्ति इनके संपर्क में आए हैं उनकी भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जांच की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours