हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर मे अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है खनन माफिया धड़ल्ले से रात और दिन अवैध खनन कर रहे हैं ऐसा लगता है कि जैसे इन्हें शासन प्रशासन का कोई खौफ ही नहीं रह गया है, अवैध खनन के साथ-साथ रात और दिन ओवरलोड वाहन भी क्षेत्र में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, सीओ लक्सर राजन सिंह का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहन व अवैध खनन की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए एस०एच०ओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने 10 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एक डंपर को भी अवैध खनन सहित ओवरलोड में सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोड वाहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है अब देखने वाली बात यह होगी क्या वास्तव में लक्सर पुलिस इन अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार इसी तरह की कार्रवाई करती रहेगी या नही यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है, क्या क्षेत्र की जनता को वास्तव में ही इन ओवरलोड वाहनों से निजात मिल पाएगी या नहीं यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours