हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। केन्द्र सरकार द्वारा गरीब, मजदूर तथा किसानों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश मे शीघ्र लागू कराने तथा लोगों को इन योजनाओं से होने वाले फायदों से जागरूक करते हुए युवा जनप्रतिनिधि मेहनत कर रहे है। एक ऐसे ही युवा जनप्रतिनिधि ग्रामसभा कालीगाड़ सल्ट अल्मोड़ा के परम काण्डपाल जिन्होने पहाडों मे विकास कार्यो को अमलिजामा पहनाने का काम जैसे अपने हाथ मे ले लिया हो।
अपनी इसी अलग पहचान के कारण परम काण्डपाल खुद को इस सेवाभाव मे पीछे नही हटते, वे गांव मे साफ सफाई, टूटी सड़कें, लटके बिजली की तारों को ठीक करवाने तथा स्वास्थ्य कैम्प लगाने मे सजग बने रहते है। कोरोना महामारी के बीच भी परम काण्डपाल ने लोगों की समस्या को घर पर रहते हुए दूर करने का प्रयास किया।
वही आस-पास के गांवों के लोगों को जरूरी सहायता मुहैया कराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है, उनका मानना है कि दुखी नर मे ही नारायण का वास है। इसलिए लोगो की दुखः तकलीफ को वे अपना दुखः मानकर उनकी सहायता करने को तत्पर रहते है। अपने इसी व्यवहार के कारण वे आज लोगों के चहेते बन गये है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours