हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली अन्तर्गत पिछले कई दिनों से बंद घरों से चोरी होने की वारदातों की शिकायत मिल रही थी। एसएसपी के निर्देश पर चोरी की वारदातों पर रोक लगाने तथा हुई घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए एसपी सिटी तथा सीओ सिटी के निर्देशन मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पद कार्यवाही करते हुए पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही थी। 29 जून रात्रि 10 बजें मुखबीर से मिली सूचना पर राईस मिल तिराहा, ज्वालापुर पर तीन संदिग्ध अजय पुत्र प्रदीप निवासी नई बस्ती सीतापुर, शिवकुमार पुत्र बुददु सिंह निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर तथा राहुल पुत्र विनोद, निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर को पकडा गया। थाने लाकर तीनो अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ की गई। जिस पर अभियुक्तो ने विशाल धीमान पुत्र बृजमोहन निवासी गणेश विहार, सीतापुर, वसीम अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी दक्ष इन्क्लेव, ज्वालापुर, शिवकुमार पुत्र प्रकाश निवासी रवि विहार, सीतापुर तथा विजय कुमार बंसल पुत्र मामचंद बंसल निवासी शान्तिपुरम, जगजीतपुर के घर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। अभियुक्तों द्वारा चोरी किया गया सामान अजय के घर से बारामद किया गया है। जिसमे एक सोने की चेन मय पैंडल, तीन सोने की अंगूठी जेंटस, एक सोने की अंगूठी लेडिज, दो जोडी सोने के टाॅप्स, एक जोडी सोने की बाली पाॅच सोने की नोज पिन, एक सोने की चैन, दो जोडी चांदी की पायल, एक जोडी पाजैब तथा एक लाख साठ हजार नकद बरामद हुये है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे गठित पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील रावत,उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद, देवेन्द्र सिंह चौहान, दीपक चौधरी, कनिष्ठ निरीक्षक अमजद, हेमन्त, मनमोहन, निर्मल, सतेन्द्र शामिल थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours