हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारत सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे कहते है कि बाबा केदारनाथ की उन पर असीम कृपा है। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके है परन्तु आज भी उनका मन बार-बार बाबा केदार के चरणों के दर्शन को बेचैन रहता है। कोविड की महामारी के कारण आने-जाने मे लगी रोक से अभी यह संभव नही है। कि वे बाबा के दर्शन कर सके, परन्तु देश की जनता की दृढ इच्छा शक्ति, सहयोग एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, सामाजिक दूरी बनाये रखकर हम सब इस कोविड महामारी से जंग जीतकर बाहर निकलेगे। वे कहते है कि बाबा केदारनाथ हम सबको इस कोरोना महामारी से सुरक्षित रखेगे मै ऐसी सभी के लिए कामना करता हॅू। हरिद्वार के मनोवैज्ञानिक डाॅ० शिवकुमार चौहान ने वर्चुअल आॅनलाईन जब केन्द्रीय मंत्री के बाबा केदार के प्रति इस भाव को सुनकर श्रद्वा जागृत हुई। डाॅ चौहान बताते है कि देश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम संचालिका डाॅ० अमृता पाण्डेय द्वारा उनकी बाबा केदार के प्रति आस्था तथा अपार श्रद्वाभाव का पता चलने पर पूछा जाने पर यह ज्ञात हुआ। केन्द्रीय मंत्री कहते है कि आज भी जब केदारनाथ त्रासदी याद करता हूॅ तब जल के बहाव तथा लोगों की उस करूण पुकार से उनका मन आज भी विचलित होता है। प्रकृति ने हमे बहुत कुछ दिया है। लेकिन मानव द्वारा प्रकृति का दोहनकर अपमान किया जाता रहा है और जिसका विकाराल रूप केदारनाथ की जल त्रासदी है। वे कहते है कि मानव को अब संभलकर और प्रकृति का सम्मान करना सीख लेना चाहिए। प्रकृति की वह विनाश लीला जनता को फिर कभी नही देखनी पडे इसके लिए वे बाबा केदार से प्रार्थना करते है कि उनकी कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे। अन्त मै उन्होने इच्छा जाहिर करते हुए कहाॅ कि वे बाबा केदार के द्वार पर एक बडा घंटा लगाना चाहते है परन्तु अभी यह संभव नही है, लेकिन उन्हे पूरा विश्वास है कि देश कोविड से जंग जीतकर बाहर निकलेगा और वे बाबा केदार के दर्शन कर यह कार्य अवश्य करेंगे। इस अवसर पर डाॅ० पीयूष जैन, डाॅ० सी०एस० तोमर, डाॅ शरद कुमार शर्मा, डाॅ० अमृता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours