हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में 25 जून सन् 1975 में कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए देश में आपातकाल लगाया था। इसी के विरोध में केंद्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष तथा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के आवाहन पर मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी के नेतृत्व में भाजपा रानीपुर चौक बाजार मंडल की टीम के कार्यकर्ताओं ने काला रिबन लगा कर काला दिवस मनाया गया। सदस्यों द्वारा "तख्त बदल दिया, ताज बदल दिया, कांग्रेसी भ्रष्टाचारियों का राज बदल दिया" नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर वहाँ चौक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, उपाध्यक्ष शगुन भगत, ललित कुमार, भगत सिंह, सुरेंद्र पाल, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विनय तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद सैनी, किरण वर्मा, पूनम चौहान, के. एल. बांगड़ी, हिमांशु वर्मा, राजू प्रेम तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सन्दीप मेहता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours