हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे एक युवक के खिलाफ धारा 188, 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। लक्सर पुलिस लगातार लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एक्शन में दिखाई दे रही है और जो भी व्यक्ति लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही है। उसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस ने महबूब पुत्र मोबिन निवासी ग्राम सुल्तानपुर के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन मे मुकदमा दर्ज किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours