हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार रविशंकर के आदेश पर जनपद में बुजुर्गों बच्चों और गर्भवती महिलाओं का सर्वे आंगनवाड़ी कार्यकत्री जिम्मेदारी के साथ निभा कर रही है। इस सर्वे का उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकना है। वहीं अभियान निरीक्षण के लिए पहुंचे एडीएम हरिद्वार केके मिश्रा ने बताया कि कार्यकत्रियों को इस अभियान में जिलाधिकारी आदेश के बाद मैदान में उतारा गया है जिनको घर-घर जाकर बुजुर्गों बच्चों और गर्भवती महिलाओं आदि का सर्वे कर रिकॉर्ड तैयार करने को कहा गया है इसके लिए 11 सीडीपीओ और 1600 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो की टीम को पूरे जिले में लगाया गया है। जिसके निरिक्षण के लिए सलेमपुर महदूद पहुंचे हैं उन्होंने बताया कि जिस तरह के आदेश आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिए गए हैं उसी के तहत यह कार्य कर रही हैं और फिलहाल इनके द्वारा किए गए कार्य संतोषजनक है। इस अभियान में मुकुल चौधरी डीपीओ हरिद्वार व डॉ. नरेश चौधरी सचिव इंडियन रेड क्रॉस हरिद्वार भी क्षेत्र में क्रियाकलाप की देखरेख के लिए सतर्क है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours