हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर रुड़की रोड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है राहगीरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लक्सर से लेकर रुड़की तक सड़क का बुरा हाल है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि रोड में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में रोड हैं। इस रोड से आए दिन जनप्रतिनिधियों से लेकर आला अधिकारी भी होकर गुजरते हैं लेकिन फिर भी इस रोड का कोई सुध लेने को तैयार नहीं है आखिर आमजन को इन गड्ढों से कब निजात मिलेगी यह कोई नहीं जानता है राहगीरों का कहना है कि इन गड्ढों की वजह से पहले भी कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर काली पट्टी बांधकर बैठे हैं ऐसा लगता है जैसे इन्हें आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया है और अभी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं लोगों को कहना है कि आखिर कब इन गड्ढों से उन्हें निजात मिलेगी या नहीं मिलेगी यह कोई नहीं जानता है और जिम्मेदार विभाग भी कुंभकरण की नींद सो रहेगा। क्या गैर जिम्मेदाराना विभाग के खिलाफ हो पाएगी कोई ठोस कार्रवाई यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में छिपा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours